14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा और इसी दिन साल 2025 का पहला ग्रहण भी लगेगा।

यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगने वाला है।

चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार, 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक दिखेगा और इसकी अवधि 6 घंटे 3 मिनट की होगी।

यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है लेकिन एक राशि वालों को बहुत सावधान रहना होगा।

होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण सिंह राशि के लिए बहुत अशुभ माना जा रहा है। वहीं, इस राशि के जातकों बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।