Chamoli Avalance : 55 में 47 मजदूर बचाए गए, 8 अब भी फंसे...
उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को हुए एवलांच में माणा गांव में 55 मजदूर दब गए जबकि, 47 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है और 8 अभी भी फंसे हुए है।
बता दें कि, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन प्रोजेक्ट में कुल 57 लोग काम कर रहे थे, जिसमें से दो लोग छुट्टी पर थे। ये सभी एवलांच की चपेट में आ गए।
सेना, ITBP, BRO, SDRF और NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। मौसम काफी जटिल बना हुआ है।
जैसे ही मौसम ठीक होता हैं। सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर स्टैंड बाय पर है। रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो जाएगा।