मौसमदिल्ली में मौसम विभाग ने भारी बारिश की जताई संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानि कि आईएमडी ने भारी बारिश के आसार जताए है जिससे शहर में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, उन्होंने बताया कि, इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार पांच अगस्त तक बरसात जारी रहने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *