राजधानी दिल्ली हमेशा इतिहास बनाती है क्योंकि 27 साल के बाद लौटी दिल्ली में सत्ता पर काबिज हुई बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया तो बीजेपी के जवाब में आम आदमी पार्टी ने भी बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना दिया। यानि कि अब दिल्ली में सियासी लड़ा महिला बनाम महिला होगी। दिल्ली के सियासी इतिहास में एसा पहली बार संयोग बना है, जब विधानसभा में एक साथ नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष दोनों ही पद पर महिला हों। दिल्ली की 8वीं विधानसभा में दो महिलाएं अपनी-अपनी पार्टी की अगुवाई करेंगी।