Dr. Manmohan Singh

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर 11 बजकर 45 मिनट अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले डॉ मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया गया है जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और यही से उनकी अंतिम यात्रा भी निकाली जाएगी।

बता दें कि, कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दल उनका स्मारक बनाने की मांग कर रहे है जिस पर सरकार ने सहमति भी दे दी है। वहीं, इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सहित पार्टी के कई बड़े नेता मुख्यालय पहुंच गए है।

बता दें कि गुरुवार (26 दिसंबर) रात मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हुआ था। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर जिस वाहन में रखा जाएगा, वह उनके आवास के बाहर पहुंच गया है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *