DelhiDelhi

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, कई इलाकों में तापमान 20 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। वहीं, बाइक पर सफर करने वालों को सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आने वाले दिनों ठंड और तेजी से बढ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार उंचाई वाले पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग ने बताया कि, शनिवार और रविवार को आसमान साफ रहेगा लेकिन कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, 17 अक्टूबर तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।Delhi

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *