छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो गए है। फिल्म ने रिलीज के दो हफ्तों में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। छावा ने तीसरे शुक्रवार यानि 15 वें दिन कितना कलेक्शन किया और अब तक कितनी कमाई हो चुकी है आपको विस्तार से बताएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेरकर है।
अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक सिनेमाघरों में छाई हुई है। दर्शकों के फिल्म की दिवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। ‘छावा’ ने अपने बजट से अब तक कई गुना कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म ने तीसरे शुक्रवार यानि रिलीज के 15वें दिन 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
आपको बता दें कि, फिल्म ‘छावा’ ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की थी और एक हफ्ते में 219.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते 180.25 करोड़ की कमाई की और अब फिल्म ने तीसरे हफ्ते के आंकड़े भी सामने आ गए है। 15वें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, अब तक फिल्म ने 412.50 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है।
वहीं, ‘छावा’ इस साल की 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन गई है। जबकि, 15वें दिन 13 करोड़ के कलेक्शन के साथ इसने कई बड़ी फिल्मों को करारी मात दी है। 15वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ये फिल्में हैं।
पुष्पा 2 ने 15वें दिन 14 करोड़ की कमाई की थी।
छावा ने 15वें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया है।
बाहुबली 2 ने 15वें दिन 10.05 करोड़ का कारोबार किया था।
ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा ने 15वें दिन 8.5 करोड़ की कमाई की थी।
स्त्री 2 की 15वें दिन की कमाई 8.5 करोड़ रुपये थी।
एनिमल ने 15वें दिन 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बाजीराव मस्तानी ने 15वें दिन 7.49 करोड़ की कमाई की थी।
जवान के 15वें दिन का कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये रहा था।
गदर 2 ने 15वें दिन 7.1 करोड़ का बिजनेस किया था।