छठ से पहले यमुना में दिखी झाग की मोटी परत,छठ से पहले यमुना में दिखी झाग की मोटी परत,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट पहले से ही छाया हुआ है लेकिन यमुना नदी का प्रदूषण स्तर भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। छठ से पहले पानी में अमोनिया की मात्रा इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि सफेद झाग की मोटी चादर पानी के ऊपर तैर रही है।

बता दें कि, कालिंदी कुंज में शुक्रवार को एक बार फिर से यमुना नदी में जहरीला झाग नजर आया। यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्र सफेद झाग बर्फ जैसा नजर आया। वहीं, दिल्ली सरकार द्वारा झाग को हटाने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे है।

वहीं, बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला सुबह-सुबह कालिंदी कुंज पहुंचे और उन्होंने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। ‘दिवाली के अगले दिन जब हम यहां यमुना घाट पर पहुंचे तो हमें नदीं पर एक सफेद मोटी परत दिखाई दी। नदी पर इस झाग के पीछे का कारण अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया भ्रष्टाचार है। अब छठ पूजा से पहले, वे रासायनिक डिफोमर छिड़क रहे हैं…इसका कारण पिछले 10 वर्षों में 7000 करोड़ रुपये यमुना नदी की सफाई के लिए दिए गए थे वो अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार में खा लिए।’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *