Breakfast Tips: हेल्दी ब्रेकफास्ट में शामिल करें दलिया
क्या ब्रेकफास्ट में आप अब भी पराठे खा रहे हैं, वो भी घी और तेल से बने। तो यार मैं आज आपको एक बात यहां बता देती हूं….वैसे तो कहा जाता है यानि की कहावत है कि ‘नाश्ता राजा की तरह, दोपहर का भोजन राजकुमार की तरह और रात का खाना भिखारी की तरह खाओ’ अब यहां एक बात आती है कि, अगर सुबह का खाना राजा की तरह खाएंगे, तो हम तो सुबह ब्रेकफास्ट में पराठे भी खा सकते हैं, लेकिन नहीं तेल और घी का खाना हमारी सेहत को बेहद नुकसान पहुंचाता है।
और डेली डेली पराठे खाना भी कोई हेल्दी ऑप्शन नहीं है। आज के टाइम में हमारे लिए हमारी हेल्थ का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
और यहां एक ओर बात बता दूं कि सुबह के टाइम में ना केवल पराठे बल्कि कोई भी तली भुनी हुई चीज नहीं खानी चाहिए। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि, घी, तेल, से बनी चीजें आपकी हेल्थ पर हमेशा बुरा ही प्रभाव डालता है। तो इससे बचने के लिए और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए आपको बस करना इतना है कि आप सुबह नाश्ते में तली भुनी चीजों को छोड़कर कोई हेल्दी चीज बनाएं। अब यहां ये सवाल भी पैदा होता है कि हेल्दी चीज में हम क्या खा सकते हैं और उस चीज में हमें क्या क्या ऐसा मिलने वाला है, तो आइए बताते है आपको। आप हेल्दी चीजों में क्या बना सकते हैं।
जिससे आपकी सेहते में भी सुधार हो। आप ट्राई कर सकते हैं दलिया जो कि, एक हेल्दी और पौष्टिक नाश्ते का विकल्प है जो पराठों की तुलना में कई फायदे प्रदान करता है। यहां हम आपको कुछ कारण बताने जा रहे हैं कि, दलिया, पराठों से बेहतर विकल्प क्यों है।
- फाइबर की अधिकता: दलिये में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। फाइबर कब्ज को रोकने में सहायक है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरइटिंग की संभावना कम होती है। फाइबर के कारण ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करता है। पराठे में ये फाइबर की मात्रा कम होती है, जिससे ये पाचन के लिए उतना फायदेमंद नहीं होता।
- प्रोटीन का अच्छा स्रोत: दलिया प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है। प्रोटीन शरीर के कई कार्यों के लिए आवश्यक होता है और खासकर अगर आप सक्रिय जीवनशैली जीते हैं तो इसे अपने आहार में शामिल करना जरूरी है। दलिया न केवल प्रोटीन प्रदान करता है बल्कि इसे खाना भी बहुत सरल और हल्का होता है। इसके विपरीत, पराठे में प्रोटीन की कमी होती है, और ये वजन बढ़ने का कारण बन सकता है, खासकर अगर ज्यादा घी या तेल में तला गया हो।
- वजन घटाने में मददगार: दलिये में फाइबर और प्रोटीन दोनों की मात्रा अधिक होती है, जो वजन घटाने में मददगार होते हैं। ये लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है और कम कैलोरी में ज्यादा पोषण प्रदान करते हैं। दलिये का सेवन आपको बिना ज्यादा फैट के ऊर्जा प्रदान करता है, जबकि पराठों में अधिक तेल या घी होता है, जो अतिरिक्त कैलोरी को शरीर में जमा कर सकता है। इसलिए, यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो दलिया आपके लिए एक आदर्श नाश्ता है।