Delhi Weather News

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश, दिल्ली सहित कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा और तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की हल्की परत छाई हुई है। IGI एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी रही लेकिन उड़ानों के परिचालन पर फिलहाल अभी तक कोई असर नहीं पड़ा है। बता दें कि, दिसंबर की शुरूआत के साथ ही हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हुई जिससे उत्तर भारत में तापमान में भारी गिरावट आई।

अगर बात दिल्ली के मौसम की करें तो सुबह के समय यहां घना कोहरा देखा गया इसके साथ ही प्रदूषण की चादर भी छाई हुई है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में यहां कोहरा जारी रहेगा। बता दें कि, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, आज दिल्ली का औसत एक्यूआई 449 दर्ज किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *