भूस्खलनचीन में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, 6 अन्य घायल

चीन के हुनान में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक मकान ढह गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल होने की जानकारी मिली है।

प्रांतीय आपातकालीन कमान केंद्र ने बताया कि भूस्खलन हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में सुबह करीब आठ बजे हुआ। उसने बताया कि भूस्खलन होने से मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे 18 लोग दब गए।

बता दें कि, बचावकर्मियों ने 12 शव बरामद किये हैं जबकि छह व्यक्ति घायल हैं। बताया जा रहा है कि भूस्खलन पहाड़ पर अचानक आयी बाढ़ की वजह से हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *